पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान,  इस दिन किसानों के खाते में ... - CG Sandesh

पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान, इस दिन किसानों के खाते में आएगी राशि .... सरकार ने दी जानकारी

किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। पीएम सरकार ने 19वीं किस्त किसानों के खातों में कब आएगी इसका ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि पीएम किसान सम्मान निधि फरवरी 2025 के अंत तक वितरित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार की अपनी यात्रा के दौरान किसानों के खातों में खुद से राशि ट्रांसफर करेंगे।


करवा लें ई-केवाईसी
PM किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हो रखी है, तो आपको पीएम किसान की किस्त नहीं मिल पाएगी। OTP आधारित eKYC PMKISAN पोर्टल पर उपलब्ध है। बायोमेट्रिक आधारित eKYC के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई-केवाईसी पीएम किसान मोबाइल एप पर उपलब्ध है।

लाभार्थियों की लिस्ट में इस तरह देखें अपना नाम
स्टेप 1: आधिकारिक PM किसान वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: लाभार्थी सूची पेज तक पहुंचें।
स्टेप 3: राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
स्टेप 4: रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें और लाभार्थी सूची से अपना नाम देखें।

2019 में हुई थी स्कीम की शुरुआत
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 में हुई थी। तब से सरकार देश के लाखों किसानों को इस स्कीम का फायदा दे रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें