news-details

CG ब्रेकिंग : पुलिस- नक्सलियों की मुठभेड़ में 12 नक्सली ढ़ेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में 2 जवान शही हो गये है, जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह से घायल है। बताया जा रहा है कि बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच आज रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों की जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सर्चिंग के बाद मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मौके से जवानों ने ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।


गौरतलब है छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बल के जवान माओवादियों के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। बताया जा रहा है कि आज रविवार की सुबह DRG और STF के साथ ही बस्तर फाइटर के जवानों को बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। जवान सुबह के वक्त ही क्षेत्र में सर्चिंग पर निकल गये थे। जहां नक्सलियों ने जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ सी-60 के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक करीब 12 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गये, जबकि दो अन्य जवानों घायल हुए है।


घायल जवानों की हालत खबरे से बाहर बतायी जा रही है। उन्हे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर किया जा रहा है। आपको बता दे बीजापुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है। क्षेत्र में जहां प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। वहीं जिला प्रशासन चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। लेकिन पंचायत चुनाव से ठीक पहले ही नेशनल पार्क इलाके में नक्सली के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस अधिकारियोें ने बताया कि अभी भी दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई से नक्सली बैकफूट पर है। क्षेत्र की सर्चिंग के बाद और भी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है। मौके से जवानों ने हथियार भी बरामद कर जब्त किये है।





अन्य सम्बंधित खबरें