CG NEWS : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिक... - CG Sandesh

CG NEWS : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की मौत, कई घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालुओं की बोलेरो कार एक ट्रेलर से टकरा गई। सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में लक्ष्मीबाई, अनिल प्रधान केशपाली, ठाकुर राम यादव और रुक्मणी यादव शामिल है। वहीं सात अन्य लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दरअसल, यह घटना रविवार सुबह 8 बजे उत्तर प्रदेश के बभनी बॉर्डर पर हुई है। बताया जा रहा है कि, घायल और मृतक विभिन्न स्थानों के निवासी हैं। जिनमें पुसौर और सारंगढ़ भी शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद एक एक करके मृतकों को कार से बाहर निकाला गया। 


सीएम साय ने जताया दुःख 


सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे के बाद सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए लिखा कि, प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है।इस दुःखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है। रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें