CG ब्रेकिंग : 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, 10वीं-12व... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ 5वीं- 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। परीक्षा सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने समय में बदलाव किया है। मूल्यांकन को लेकर भी लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।


वहीं 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार से हेल्पलाइन नंबर जारी होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू करेगी। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्या समस्याओं को दूर किया जाएगा। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 10:30 से शाम 5:00 तक चालू रहेगी।


27 फ़रवरी तक जारी रहेगी सुविधा

हेल्पलाइन सुविधा 15 फरवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगी। शिक्षक और विद्यार्थी मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर ले सकते हैं। इस दौरान वे परीक्षा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ले सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें