CG : वेलेंटाइन डे के विरोध में लाठी-डंडों के साथ पार्कों में... - CG Sandesh

CG : वेलेंटाइन डे के विरोध में लाठी-डंडों के साथ पार्कों में घुसे बजरंग दल कार्यकर्ता

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में वैलेंटाइन डे के दिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पार्कों में दबिश दी और वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों को धमकाने की कोशिश की। बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में बेसबॉल बैट और लाठियां लिए गुस्से में नजर आए। कई स्थानों पर उन्होंने प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।


बजरंग दल के जिला संयोजक रवि निगम ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि वे प्रेम के विरोधी नहीं हैं, लेकिन वैलेंटाइन डे मनाने के खिलाफ हैं। उनका कहना था कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है और इस दिन को पुलवामा हमले के शहीदों की याद में ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाना चाहिए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें