CG : पत्नी ने की पति की हत्या, आए दिन चरित्र शंका को लेकर हो... - CG Sandesh

CG : पत्नी ने की पति की हत्या, आए दिन चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया, इधर मां की करतूत बेटे को पता चली, तो वो खुद ही अपनी मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही विकासखंड का है। आरोप है कि पति चरित्रशंका को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठाया।


पत्नी ने घर मे सो रहे पति को टांगिया मारकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद काम से घर लौटे बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने पहुचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बघररा गांव के मटियाटोला की है जहाँ पर रहने वाले घोरे लाल पूरी और उसकी पत्नी वेदकुवर पूरी का आए दिन विवाद होता रहता था।


पति घोरे लाल हमेशा पत्नी वेद कुँवर पर उसके चरित्रशंका को विवाद करता था। घटना दिवस को घर के पास रहने वाले घनी राम के घर छठी का कार्यक्रम हो रहा था जहाँ दोनो पति पत्नी शामिल हुए और वापस अपने घर आ गए, जिसके बाद पति घोरे लाल और पत्नी वेदकुवर का फिर एक बार जमकर विवाद हुआ पति के द्वारा धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ पत्नी वेदकुवर के संबंध होने को लेकर शक करने लगा।


विवाद के बाद पति घोरे लाल घर मे सो गया उसी दौरान नाराज पत्नी घर मे रखे टांगिया से पति घोरेलाल के गले मे दो बार वार किया जिससे वो वही मृत हो गया। पत्नी घर के सामने जाकर रो रही थी, जब उसका बेटा राजकुमार पूरी घर पहुचा तो माँ के द्वारा घटना की जानकारी दी, तो बेटा घर के अंदर जाकर देखा। बिस्तर पर पिता घोरे लाल मृत अवस्था में पड़े थे।



जिसके बाद बेटे के द्वारा पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और माँ को लेकर मरवाही थाने पहुचा जहा पर आरोपी पत्नी के द्वारा पति घोरेलाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी की माने तो पति के द्वारा चरित्र शंका से परेशान होकर पत्नी ने घर मे सो रहे पति को टांगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया।। आए दिन पति के द्वारा चरित्र शंका से पत्नी परेशान थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें