CG : अचानक पेट में दर्द होने पर अविवाहित युवती ने दिया बच्चे... - CG Sandesh

CG : अचानक पेट में दर्द होने पर अविवाहित युवती ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों की मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अविवाहित युवती गर्भवती हो गई। अचानक उसकी पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां 19 वर्षीय युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि, परिजनों ने जशपुर जिला से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती का इलाज करने के लिए पहुंचे थे। तभी पता चल कि युवती गर्भवती है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें