CG : सांसद के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, ... - CG Sandesh

CG : सांसद के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

कांकेर। जिले के अन्तागढ़ में सोमवार को सांसद भोजराज नाग के काफिले में शामिल वाहन की तीन बाइक सवारों से टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत हो गई। सांसद के काफिले में शामिल एक फॉलो गार्ड को भी गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के आनुसार, कांकेर सांसद भोजराज नाग कांकेर से मीटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी बीच अन्तागढ़ के पहले पोडग़ांव के पास उनके काफिले में शामिल वाहन बाइक सवारों से जा भिड़ी। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक पर तीन युवक सवार थे, और जिला पंचायत सदस्य की जीत का जश्न मना रहे थे। सांसद के काफिले के आगे चल रही पायलट वाहन से टक्कर हुई है।

हादसे ने प्रधान आरक्षक घायल 

सासंद के फॉलो वाहन की ठोकर से घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। वहीं बोलेरो वाहन में सवार प्रधान आरक्षक भी घायल है। तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। सासंद भोजराज भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ लौट रहे थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें