CG : विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या, रात को मिलन... - CG Sandesh

CG : विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या, रात को मिलने आए प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश जारी

कोरबा। जिले में रजगामार चौकी अंतर्गत गुरुवार की सुबह ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बेवा महिला सीम पटेल की हत्या की खबर आम हुई। सीमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके कथित प्रेमी गुमा उरांव ने की है। आधी रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना घट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।


कोरबा के रजगामार क्षेत्र में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई है, जहां एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम 763 में रहने वाली बेवा महिला सीमा पटेल को उसके ही कथित प्रेमी ने टांगी से मौत की नींद सुला दी। बीती रात यह घटना सामने आई जब पूरा क्षेत्र नींद की आगोश में समया हुआ तब प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा पटेल से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके गाद गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है, कि गुमा का सीमा से अवैध संबंध था। घटना की सूचना मिलने पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने दावा किया है,कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।



पुलिस ने बताया, कि मृतका के पति की मौत दो साल पहले किसी बीमारी से हो गई थी। सीमा के दो बच्चे हैं, जो उसके ही साथ रहते है। पति की मौत के बाद गुमा का सीमा के घर पर अक्सर आना जाना रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देखने वाली बात होगी, कि आरोपी पुलिस की पकड़ में कब आता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें