
CG : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस पर उड़ान (दृष्टि एवम श्रवण बाधित ) बच्चो के साथ फल एवम सामग्री वितरण कर मनाया गया।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की स्थापना 2014 से हुआ है जिसमें लगातार संगठन के कर्मचारियों के द्वारा 28 फरवरी को नेक कार्य के साथ मनाया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी कुछ अच्छे कार्य के साथ स्थापना दिवस मनाया गया स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन , स्वास्थ्य विभाग का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है।
उक्त अवसर पर संगठन से प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल , जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, जिला प्रवक्ता योगेश प्रजापति , जिला महिला प्रकोष्ठ खेलबाई कुलदीप, प्रमोद कर, संदीप साहू, ध्रमेंद चौधरी, उपेंद्र, कुलमणि पटेल, यसपाल पटेल और उड़ान की अधीक्षिका उमा साहू उपस्थित रहीं।
अन्य सम्बंधित खबरें