CG : बेटा बना पिता का हत्यारा, शराब पीने के विवाद का लेकर उत... - CG Sandesh

CG : बेटा बना पिता का हत्यारा, शराब पीने के विवाद का लेकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक बेटे ने ही अपने पिता की जान ले ली है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


दरअसल प्रार्थी निर्मल प्रसाद केंवट निवासी सरहर थाना बाराद्वार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 26 फरवरी के रात्रि करीबन 8.00 बजे उसका बडा भाई विक्रम केंवट, एवं भतीजा गीताराम केंवट, अपने घर में लडाई झगडा हो रहे थे, जिसे सुनकर अपने बडा भाई विक्रम केंवट के घर गया। जहां दोनों बाप बेटा लडाई झगडा हो रहे थे, आरोपी गीता राम अपने पिता विक्रम बरेठ को, आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर चिल्ला रहा था, प्रार्थी के समझानें पर दोनों शांत हो गये, और उसका बडा भाई विक्रम केंवट बस्ती की ओर गुटखा खानें चला गया, कुछ देर बाद पता चला कि आरोपी गीताराम केंवट अपने पिता विक्रम केंवट को गुडी चैंक सरहर के पास , लोहे के छड मोडनें वाला डाई से सिर में प्राणघातक वार कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती लेकर गये थे, जहां डाॅक्टर साहब द्वारा चेक करने पर, मृत होना बताया। जिसकी रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना के संबंध में सक्ती पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा,व अतिरिक्त पुलिस हरीश यादव ,तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर सक्ती से,आवश्यक दिशा निर्देश, एवं उप निरीक्षक अनवर अली थाना प्रभारी बाराद्वार की मुस्तैदी से घटना के तत्काल बाद, ग्राम सरहर से आरोपी गीता राम केंवट, उम्र 30 साल निवासी सरहर को त्वरित कार्यवाही करते हुए, 27 फरवरी को गिरफतार कर, न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है !

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें