CG : पूर्व विधायक के ससुर की हत्या, गांव में दहशत का माहौल - CG Sandesh

CG : पूर्व विधायक के ससुर की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

 

 

सुकमा। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में नक्सलियों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर कलमू हिड़मा (65) की हत्या कर दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने कलमू हिड़मा को घर से बुलाकर बाहर ले गए और उनकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। इससे पहले भी सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल बना रहता है।

फिलहाल, पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 
 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें