छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में ADI और मैनेजर के 30 पदों पर भर्त... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में ADI और मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती, ये लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री और मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है.

योग्यता

CGPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए.

इसके अलावा, औद्योगिक रसायन शास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA/PGDM की डिग्री होना जरूरी है.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो 1 अक्टूबर 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सीधे पात्र नहीं होंगे. आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम और उच्च योग्यताओं के आधार पर उम्मीदवारों की संख्या सीमित की जाएगी, और चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार या केवल साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी.राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. वहीं, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले psc.cg.gov.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर "असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री/मैनेजर पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करें. आवेदन फ़ॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फ़ॉर्म सबमिट करें. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें