गर्मी के तेवर तेज, मार्च में मई जैसे हालात. दो दिन बाद गिरेगा पारा.
रायपुर. मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी बढ़ गई है. मंगलवार को छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा.यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया. ये सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है. वहीं रात में भी पारा 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.3 डिग्री रहा. प्रदेश के दूसरे शहरों में भी दिन-रात के तापमान में सामान्य से ढाई से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
दो दिन बाद गिरेगा पारा:
उत्तर छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में तो मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 48 घंटे तक तापमान में कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, 2 दिन बाद इन इलाकों के 1 से 3 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें