CG : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, ज... - CG Sandesh

CG : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल

रायपुर। CGPSC Exam Schedule 2025 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टीम इंस्पेक्टर की परीक्षा 4 मई को होगी, जबकि सिविल जज परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी।

PSC के अनुसार, वाष्पयंत्र निरीक्षक परीक्षा केवल रायपुर में आयोजित की जाएगी, जबकि सिविल जज परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले PSC की आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जाएंगे।

दोनों परीक्षाओं की डिटेल  

स्टीम इंस्पेक्टर एग्जाम (4 May 2025) वाणिज्य और उद्योग विभाग के तहत आयोजित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा में दो पार्ट होंगे परीक्षा केंद्र केवल रायपुर में

सिविल जज एग्जाम (18 May 2025) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा केंद्र: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी

सिलेबस भी जारी

CGPSC ने दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। इसमें संबंधित विषय के अलावा छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों को भी शामिल किया गया है, जिससे लोकल जॉब मार्केट और राज्य प्रशासन को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की योग्यता को परखा जा सके। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें