CG : पत्नी के मायके में रहने से परेशान युवक ने दी जान - CG Sandesh

CG : पत्नी के मायके में रहने से परेशान युवक ने दी जान

बालोद। जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम गुरेदा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान अर्जुंदा निवासी मृतक महेंद्र कुमार देवांगन पिता हरीश चंद्र देवांगन उम्र 28 के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


दरअसल, मृतक अपनी पत्नी से मिलने अपने ससुराल गुरेदा आया हुआ था और रात में ही ससुराल के पीछे खेत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह होते ही लोगों को पता चला तो घर में और गांव में मातम छा गया। घटना की खबर मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस को मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि महेन्द्र चंद्रपुर में रहता था और मजदूरी करता था। साथ में उनकी माता और छोटे भाई रहते थे। उसने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी की आपसी झगड़े के चलते मृतक की पत्नी लगभग एक साल पहले अपने मायके में रह रही थी। मृतक अपनी पत्नी से मिलने के लिए आया करता था। 


गुण्डरदेही पुलिस थाना के प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि घटना है जैसे ही मामले की जानकारी मिली हम घटनास्थल पर पहुंचे थे और बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आपसी पारिवारिक विवाद था और उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी और इस घटना को लगभग साल बीतने जा रहा है। युवक बार-बार अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए अपने ससुरात आता था, लेकिन उसकी पत्नी जाने से मना करती थी। जिसके कारण उसने यह घातक कदम उठाया है और पुलिस आगे जांच के बाद मामले में कार्रवाई करेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें