CG : बस स्टैंड के पीछे मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसन... - CG Sandesh

CG : बस स्टैंड के पीछे मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

कांकेर। नगर के बस स्टैंड के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अमर निवासी तुडगे के रूप में हुई है, जो दुर्गा होटल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह कल रात से वहीं बैठा था और सुबह मृत अवस्था में पाया गया।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस यह जांच कर रही है कि यह कोई दुर्घटना है या फिर कोई अन्य कारण। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, और सभी मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें