CG: भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की बेटी की मौत, पसरा मा... - CG Sandesh

CG: भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की बेटी की मौत, पसरा मातम

दुर्ग। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजनांदगांव बायपास मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में भिलाई बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी रिचा कौशिक (23) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह दोस्तों के साथ कार में सफर कर रही थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। यह हादसा दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें