CG : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार और बाइक ... - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई थी भिड़ंत, गांव में पसरा मातम

कोरबा। जिले में तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर तीन जिंदगियां छीन ली। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे, जो कि बाइक पर एक साथ घुमने निकले थे। हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद गांव में मातम पसर गया है।


सड़क दुर्घटना का ये मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में मृत तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और तीनों अच्छे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाला ननकू उर्फ अखलेश्वर अपने साथी आदित्य धोबी और सूरज कंवर के साथ बाइक पर रवाना हुआ था। तीनों दोस्त गांव से एक साथ एक ही बाइक पर रवाना हुए थे। बरबसपुर से जटगा की तरफ जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि बाइक और कार दोनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण कार की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। 



इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल कार सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद मृतक युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बच्चपन के अच्छे दोस्त थे। होली के दिन तीनों ने एक साथ होली का पर्व मनाया था। होली के दूसरे दिन ही तीनों दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जिससे पूरे गांव में मातम व्याप्त है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें