CG : दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, तेज रफ्तार दो बा... - CG Sandesh

CG : दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में भिड़ंत से हुआ हादसा

कोरिया। बैकुंठपुर में रफ्तार ने फिर 4 लोगों की जान ले ली. 2 बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर में चारों की जान चली गई. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर है. घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव पूरे सड़क पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले अस्पताल पहुंचाया फिर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


2 बाइकों की टक्कर में 4 की मौत: पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आ रही थी. स्पीड को काबू नहीं कर पाने के चलते दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. गुस्साए लोगों का कहना था कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर लगाया जाए. ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पुलिस पालन कराए. तभी इस तरह के रोज होने वाले हादसे रोके जा सकते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें