24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्... - CG Sandesh

24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. दरअसल ये साल विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है. इसके लिए राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था. विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी. बता दें इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी. और सदन को संबोधित करेंगी.

विशेष विमान से आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर आएगा. इस प्लेन का कोई सामान्य पायलट नहीं बल्कि एयरफोर्स के सीनियर पायलट उड़ाते है. दिखने में आम विमान के तरह नजर आने वाला प्लेन अंदर से कई तरह के हाई टेक कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होता है.
इस प्लेन का एक हिस्सा राष्ट्रपति के दफ्तर की सुविधाओं से सेटअप होता है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें