गर्मियों में करें इन सुपरफूड्स का सेवन, नहीं होंगे बीमार - CG Sandesh

गर्मियों में करें इन सुपरफूड्स का सेवन, नहीं होंगे बीमार

 

 

गर्मियों का मौसम आ चुका है ऐसे में और डिहाइड्रेशन की समस्या इस मौसम की पहचान है। अगर आप गर्मियों के अनुरूप भोजन का सेवन नहीं करते है तो ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। गर्मियों में, जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमारे शरीर में पानी की कमी, थकान, चिड़चिड़ापन और बेचैनी बढ़ जाती है। पानी, जूस या अन्य ठंडे ड्रिंक से शरीर को ठंडा करना आम बात है, केवल इन पर निर्भर रहने से पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल सकता है। चलिए जानते है ऐसे फूड के बारे में जो इस गर्मी आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और पोषण भी प्रदान करता है।

मौसमी फूड खाना वैसे ही हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होता है। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलने में मदद मिलती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जो यह काम कर सकते हैं। वे विटामिन से भरपूर होते हैं। गर्मियों में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जो ठंडे होते है और शरीर को भी ठंडा रखने में मदद करते हैं।

गर्मियों में करें इन सुपरफूड्स का सेवन

ताजे फलों का करें सेवन

गर्मियों के मौसम में तरबूज की बाजारों में भरमार होती है साथ ही कई रसदार फल पोषण के लिए पसंद किए जाते है। नींबू, लाइम, अंगूर, आम, संतरा, अनानास, स्ट्रॉबेरी और टमाटर जैसे खट्टे फल विटामिन सी और ए, बी, ई और के जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

विटामिन सी आयरन के अवशोषण में सहायता करता है, हमारे इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा है। स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए अच्छे है। खरबूजे और तरबूज़ जैसे हाइड्रेटिंग फल गर्मी के महीनों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। विटामिन सी से भरपूर, वे शरीर में हाइड्रेशन स्तर को बनाए रखते है।

मीट की जगह सोयाबीन का सेवन

गर्मियों में मांस का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह पाचन के दौरान शरीर में अधिक गर्मी पैदा करता है। सोयाबीन अंडे और मांस के अच्छे विकल्प के रूप में काम कर सकते है। यह आवश्यक खनिज, प्रोटीन और विटामिन बी से भरपूर है, जो इसे आपके लिए एक संतुलित डाइट बनाता है।

मशरूम की सब्जी का सेवन

मशरूम कई लोग बहुत कम खाते है क्योंकि उन्हें इसके पोषण के बारे में पता नहीं होता है। लेकिन मशरूम विटामिन डी, विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जबकि इसमें कैलोरी कम होती है।

ये पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लाल रक्त कोशिका उत्पादन को नियंत्रित करते हैं। परिणामस्वरूप, मशरूम अपने पौष्टिक गुणों के कारण गर्मियों में डाइट में मशरूम को शामिल करने से आपको काफी फायदा हो सकता है।

खीरे की ठंडक आपको रखेगी हाइड्रेट

गर्मियों का यह सुपरफूड 96 प्रतिशत पानी से बना है, जो इसे आपके शरीर के लिए तुरंत हाइड्रेटर बनाता है। 100 ग्राम खीरे में केवल 16 कैलोरी होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। अपने डिटॉक्स पानी में खीरे के टुकड़े मिक्स करें, उन्हें सलाद में लें, या आप इसे एक हाइड्रेटिंग फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे हमेशा पानी से भरपूर होते है जो आपके शरीर को एक अलग ताजगी देते हैं।

अंजीर के टुकड़े

ये हल्के मीठे गोल से फल गर्मियों में काफी अच्छे होते है। और वे आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। अंजीर कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ये हड्डियों के लिए भी काफी अच्छे होते है। इनमें प्रीबायोटिक्स होते हैं जो पेट के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखते है। प्रीबायोटिक्स आपके शरीर में रहने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषक तत्व देते है।

 

 

 



author

CGSANDESH ADMIN

बसना
अन्य सम्बंधित खबरें