CG : होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल म... - CG Sandesh

CG : होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर। जिले में एक युवती को सोशल मीडिया में दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले युवती का विश्वास जीता। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, युवती मणिपुर थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। युवक ने खुद को बैंगलोर का रहने वाला बताया। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ी और उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई। इस दौरान 7 दिसंबर 2024 को युवक ने उसे जरूरी काम के बहाने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास बुलाया।


फिर एक होटल में ले जाकर उसने युवती का रेप किया। इसके साथ ही आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। युवती ने 6 फरवरी 2025 को मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, युवक का नाम अनुराग लहरे है जो बिलासपुर के मस्तूरी का रहने वाला है। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें