CG : दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे व्यक्ति की तालाब में डूबने... - CG Sandesh

CG : दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

मुंगेली। जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे 39 वर्षीय युवक संतोष जोशी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक संतोष जोशी नवागांव ठेल्का निवासी था और अपने रिश्तेदार के घर आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था।घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब से शव को निकालने का प्रयास कर रही है, लेकिन 18 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। इस कार्य में एसडीआरएफ की टीम भी शामिल है, लेकिन अब तक सभी प्रयास असफल रहे हैं। थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े ने जानकारी दी कि स्पेशल टीम द्वारा तालाब के पानी को पूरी तरह से उथल-पुथल कर शव निकालने की कोशिश की जाएगी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई है और शव बरामद करने की पूरी कोशिश कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें