CG : आपस में भिड़ी तीन बाइक, एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत,... - CG Sandesh

CG : आपस में भिड़ी तीन बाइक, एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत, पांच घायल

बालोद। जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 एक बार फिर लहूलुहान हो गया। दरअसल भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी वह एक दंपती की बाइक से टकरा गए। तीन बाइकों में भिड़ंत हुई, जिसमें दो वर्षीय दिशा सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए। यह हादसा ग्राम सांकरा के समीप मटिया मोड के पास हुआ है।


आसपास के लोगों से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि यहां पर जिस दो वर्षीय मासूम की मौत हुई है वह परिवार अस्पताल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार आ रहे थे, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सीधे दंपती से जा भिड़ी। तीन बाइक आपस में टकराई। जिससे मौके पर ही दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई।



पूरी घटना में दो अन्य लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं और सभी लोग भिलाई के बताए जा रहे हैं। दो अन्य मृतकों पहचान नहीं हो पाई है। जो पांच अन्य घायल हैं वे कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण मौके पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें