CG : बारिश का कहर, अलग – अलग तीन हादसों में चार लोगों की मौत - CG Sandesh

CG : बारिश का कहर, अलग – अलग तीन हादसों में चार लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी अंधड़ और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। शुक्रवार देर रात तक बस्तर में बारिश हुई ओले गिरे, सरगुजा संभाग के कई इलाकों में पानी बरसा, जबकि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और सामरी इलाके में करीब एक घंटे तक ओले गिरे। इस बीच अलग-अलग तीन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।


कटघोरा में अंधड़ से राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार गिरी, जिससे काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई और 6 घायल हो गए। जबकि बलरामपुर में बिजली गिरने से एक की और MCB (मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर) में एक महिला की जान गई।



बलरामपुर में खेत से लेकर मैदान में बर्फ की चादर बिछ गई। ओले गिरने से गेहूं, सरसों, अरहर के अलावा मिर्च, टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। कोरबा में भी जमकर ओले गिरे हैं। रायपुर, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव समेत कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें