CG : अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षिका की मौत, भृत्य की हालत ग... - CG Sandesh

CG : अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षिका की मौत, भृत्य की हालत गंभीर

मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका की मौत गई। वहीं उसके साथ बैठी भृत्य की स्थिति नाजुक है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहला मानपुर पोर बालोद जिले के दल्ली राजहरा सीमा पर स्थित ग्राम शेरपार हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक अपनी भृत्य मथुरा मंडावी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। वे दोनों नेशनल हाईवे 930 से वापस दल्ली राजहरा की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान किसी अज्ञात भारी वाहन ने ग्राम हितकसा के पास दोनों स्कूटी सवार महिलाओं को रौंद डाला। इस हादसे में व्याख्याता बरखा वासनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भृत्य मथुरा मण्डावी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से राहगीरों ने तत्काल शासकीय अस्पताल चिखलाकसा पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। जहां से उसे मेकाहारा रायपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बरखा वासनिक दुर्ग अपने मायके में रहती थी। उनके दो बच्चे हैं, 7 वर्ष की बेटी और 6 वर्ष का बेटा। मृतिका के पति बिजली विभाग में कार्यरत हैं। जिनसे पारिवारिक विवाद होने के कारण शिक्षिका अपने मायके शंकर नगर दुर्ग में अपने दोनो बच्चों के साथ रहती थी। वही घायल मथुरा मण्डावी उम्र 45 वर्ष ग्राम परसोदा बालोद की निवासी हैं। दोनों स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात् स्कूटी से दल्ली राजहरा की ओर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से हितकसा गांव के पास दुर्घटना घटी दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है। 

वहीं शासकीय उ.मा. विद्यालय शेरपार की व्याख्याता बरखा वासनिक की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने की खबर से मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच शोक की लहर है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें