10वीं, 12वीं का रिजल्ट मई में, राज्यभर में बनाए गए 36 मूल्या... - CG Sandesh

10वीं, 12वीं का रिजल्ट मई में, राज्यभर में बनाए गए 36 मूल्याकंन केंद्र.

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की आंसरशीट चेकिंग 26 मार्च से शुरू हो रही है. जिसके लिए राज्य भर में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) के अनुसार, इस साल 5.71 लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए.

127 शिक्षकों को कॉपी जांचने की प्रक्रिया से हटाया गया.

वहीं इस बार 127 शिक्षकों को कॉपी जांचने की प्रक्रिया से हटा दिया गया है. दरअसल बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर ली है. यह सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और मूल्यांकन केंद्रों को भेज दी गई है. बोर्ड ने पिछले रिकॉर्ड के आधार पर 127 शिक्षकों को आंसरशीट जांच प्रक्रिया से दूर रखा है, जिन पर लापरवाही बरतने का आरोप था.

राज्यभर में बनाए गए 36 मूल्याकंन केंद्र.

प्रदेश भर में स्थापित 36 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम किया जाएगा. इन केंद्रों पर शिक्षकों की टीमें लगातार काम करेंगी ताकि परिणाम समय पर घोषित किया जा सके. 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकते हैं. बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें