छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा अपना रूप, 2 से 4 डिग्री तक बढ़... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा अपना रूप, 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अपना रूप बदलने जा रहा है. दरअसल राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मंगलवार को मौसम खुल जाएगा.
इससे अधिकतम तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन भीषण गर्मी से फिलहाल राहत रहेगी. वहीं अगले 5 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा. इससे गर्मी बढ़ेगी और आने वाले दिनों में लू के हालत बन सकते है.

बता दें राजधानी में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. दरअसल द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में बदलाव आया था. वहीं 25 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा. जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी परेशान करेगी.

बदलते मौसम में रखें अपने सेहत का ख्याल
मौसम के बार-बार बदलने से सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है. इसलिए इस बदलते मौसम में अपना सेहत का खास ख्याल रखें. और पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहे.

बेजुबानों का रखें ध्यान
गर्मी के मौसम में बेजुबान जानवरों का खास ख्याल रखना चाहिए, उनके लिए भी पानी और खाने की व्यवस्था करें. ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें खाने के लिए भटकना ना पड़े.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें