CG ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान हादसा, दो ML... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान हादसा, दो MLA और एक पूर्व विधायक की गाड़ियों में हुई टक्कर

दुर्ग/भिलाई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दौरे के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। भिलाई में उनकी कारकेट में विधायकों की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। पूर्व विधायक सावला राम डहरे अचानक अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ियों के बीच आ गए, जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।गनीमत रही कि सभी विधायक स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी में मौजूद थे, वरना लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत दुर्ग के जिला अस्पताल से की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया कि अस्पताल की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। 

मरीजों से बातचीत के दौरान मंत्री ने पाया कि अधिकांश मरीज अस्पताल की सुविधाओं से संतुष्ट हैं, हालांकि कुछ खामियों पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या है, जिसे दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। भर्ती प्रक्रिया जारी है और सरकार सुनिश्चित कर रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न रहे।

सुपेला में जल्द खुलेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल

मंत्री ने घोषणा की कि सुपेला में जल्द ही 100 बिस्तरों का नया अस्पताल खोला जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत 70 प्रतिशत लोगों को लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

इस दौरे के दौरान मंत्री ने अस्पतालों की अन्य जरूरतों और जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें