CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौ... - CG Sandesh

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, हिरासत में चालक

भाटापारा। पलारी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले 28 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा किसान राइस मिल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी।


घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लापरवाही से चलने वाले वाहनों की वजह से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें