CG : नहाने के दौरान तालाब में डूबा बालक, शव निकालने को लेकर ... - CG Sandesh

CG : नहाने के दौरान तालाब में डूबा बालक, शव निकालने को लेकर नहीं दिखाई जा रही गंभीरता, परिजन परेशान

कोरबा। तालाब में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय बालक पान में डूब गया। मृतक का नाम अविनाश क्षत्रिय था,जो बालको थाना क्षेत्र के परसाभांटा का निवासी था। अविनाश अपने साथियों के साथ चारपारा कोहड़िया के तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था, जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया। बालक को पानी में डूबे करीब चार घंटे बीत गए, लेकिन उसे बाहर निकाले जाने का किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया। मृतक के पिता और आस पास के ग्रामीण मौके पर ही जमा हो गए, जिनका कहना है, कि उसके पुत्र को जल्द से जल्द पानी से बाहर निकाला जाए। किशोर की तलाश जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें