खरोरा में डकैती का मामला, किसान परिवार को बंधक बनाकर लूटे 6 ... - CG Sandesh

खरोरा में डकैती का मामला, किसान परिवार को बंधक बनाकर लूटे 6 लाख.


राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में डकैती का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि, 6-7 नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने किसान राधेलाल भारद्वाज के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और 6 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

आधी रात को घर में घुसे थे डकैत
आधी रता को डकैत घर में घुसे थे, इन्होंने किसान के परिवार वालों के हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया है. डकैतों के पास पिस्टर और अन्य हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने किसान के परिवार को धमकाया. बदमाशों ने इनसे मारपीट भी की, जिससे किसान के परिजन डरे हुए हैं.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है.
घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें