CG : सो रहे चाचा की निर्मम हत्या, फिर भागने के दौरान कुएं मे... - CG Sandesh

CG : सो रहे चाचा की निर्मम हत्या, फिर भागने के दौरान कुएं में गिरने से हो गई भतीजे की मौत

कोरिया। बैकुंठपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने गुरुवार की रात सो रहे चाचा की गला दबाने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह भागने लगा। हड़बड़ी में वह घर के बाहर स्थित कुएं में गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत (Big incident) हो गई। सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद किया। दोहरी घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



बैकुठपुर सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम बंजारीडांड निवासी राय सिंह का अपने भतीजे बबलू सिंह से पुराना विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ चुका था कि भतीजे ने चाचा को मारने (Big incident) का प्लान बना लिया। इसी बीच गुरुवार की देर रात करीब 3 बजे वह चाचा के घर में घुसा। चाचा को सोते देख उसने पहले उसका गला दबा दिया फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। चाचा को मारने के बाद वह घर से भाग निकला।



भागते समय कुएं में गिरकर मौत


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बबलू सिंह चाचा के घर से भाग रहा था। इसी दौरान हड़बड़ाहट व अंधेरे के कारण उसे कुछ नहीं दिखा और घर के बाहर स्थित कुएं में जा गिरा। इससे उसकी भी मौत (Big incident) हो गई। मृतकों के परिजनों को जब यह बात पता चली तो घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।



सुबह पहुंची पुलिस


एक ही परिवार के दो लोगों की मौत (Big incident) की खबर सुनकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर एएसपी पंकज पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद आरोपी बबलू ने चाचा की हत्या कर दी और भागते समय कुएं में गिर जाने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें