CG : PM आवास योजना में लापरवाही करने वाले आवास मित्र बर्खास्... - CG Sandesh

CG : PM आवास योजना में लापरवाही करने वाले आवास मित्र बर्खास्त.

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में PM आवास योजना में लापरवाही का मामला सामने आया है. PM आवास योजना के तहत मकान निर्माण कराने में लापरवाही बरतने वाले 5 आवास मित्रों को बर्खास्त किया गया है. वहीं ऑपरेटर पंकज शर्मा का मार्च माह का वेतन आगामी आदेश तक रोका गया है.

बताया जा रहा है कि, जिले के जनपद पंचायत भरतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नियुक्त आवास मित्रों की लापरवाही सामने आई है. जिला पंचायत कार्यालय ने आवास मित्रों को आवंटित ग्राम पंचायतों में लापरवाही बरतने, प्रगति शून्य रहने, बैठकों में अनुपस्थित रहने और क्षेत्रीय दौरा नहीं करने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है. जिसमें आवास मित्र सौरभ यादव, गणेश तिवारी, रवि प्रकाश, आकाश जायसवाल, रामप्रवेश शामिल हैं. जिनके खिलाफ आरोप है कि ये अपने आवंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे. जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्यों की प्राप्ति प्रभावित हो रही थी.

साथ ही पंकज शर्मा ऑपरेटर (पीएमएवाईजी) जनपद पंचायत मनेद्रगढ़ द्वारा कार्य में अनुपस्थित रहने पर मार्च माह का आगामी आदेश तक वेतन रोका गया है.

मामले में जिला प्रशासन ने कहा है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें