CG : डॉक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, अस्पताल परिसर में ... - CG Sandesh

CG : डॉक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, अस्पताल परिसर में भारी भीड़

जांजगीर चाँम्पा। शहर के प्रसिद्ध कृष्णा अस्पताल के एक डॉक्टर पर एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना की खबर फैलते ही महिला के परिजन सहित समाज के अन्य लोग अस्पताल में आक्रोशित होकर जमा हो गए।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। चांपा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है। वहीं, पीड़ित महिला और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें