news-details

बसना : भाजपा मण्डल के अध्यक्ष बने नरेन्द्र यादव

बसना। भारतीय जनता पार्टी बसना मण्डल में नरेन्द्र यादव को मण्डल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पूर्व में नरेन्द्र यादव ने भाजपा पार्टी मण्डल बसना का मंत्री पद पर कार्यरत थे, और वर्तमान में झेरिया यादव समाज का तहसील अध्यक्ष हैं।

भारतीय जनता पार्टी बसना मण्डल में अभी महासमुंद लोकप्रिय सांसद रुपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी बसना, विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल का निवास स्थान है। और बसना विधायक और सांसद, साथ ही जिला संगठन अध्यक्ष एतराम साहू के अनुशंसा से प्रदेश संगठन द्वारा नरेन्द्र यादव की नियुक्ति होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

बसना मण्डल में नरेन्द्र यादव की नियुक्ति पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ख़ुशी प्रकट हुए कहा कि भाजपा पार्टी एक परिवार है, सभी एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, और नरेन्द्र भाई के अगुवाई में पार्टी और मजबूत होगा।

नरेन्द्र यादव के नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा मंडल महामंत्री जन्म जय साव, परदेशी पटेल, खीरसागर साव, सुनील प्रधान, बद्रीप्रसाद पटेल,कुलदीप प्रधान, सरोज, दुलामणि सिदार, हेमप्रकाश, सुरेश बारीक़ सहित सभी पदाधिकारी महासमुंद लोकसभा सांसद रुपकुमारी चौधरी एवं बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ऐतराम साहू रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,एन के अग्रवाल, पियूष मिश्रा, सुरिंदर सिंह मन्नू, सुमित अग्रवाल,जितेन्द्र कश्यप, अखिलेश भोई से मिलकर मार्गदर्शन आशीर्वाद लिया।





अन्य सम्बंधित खबरें