CG : पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मौत, धान खरीदी में ठगी क... - CG Sandesh

CG : पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मौत, धान खरीदी में ठगी का था आरोप

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है। मृतक आरोपी पर किसानों ने धान खरीदी में ठगी का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लिया था। मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलीया राजनांदगांव का रहने वाला है।

दरअसल, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी रोहित सिन्हा और लगभग 50 अन्य किसानों ने थाना अर्जुनी र्गेश कठोरिया निवासी ग्राम भवरमरा के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। जिसमें लिखा गया था कि, दुर्गेश कठोरिया ने अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। इसी बीच किसानों दुर्गेश कठौलिया के बारे में पता चला कि, आरोपी ने बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद बालाघाट में भी ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस रिमांड में गई युवक की जान 

आरोपी मृतक पर राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी अपराध पूर्व से दर्ज है। जिसके बाद किसानों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में लिखित शिकायत किया था। जिस पर थाना अर्जुनी में अपराध रजिस्टर किया गया था। वहीं इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

मृतक की पत्नी ने लगाये आरोप 

मृतक आरोपी की पत्नी ने पुलिस वालों पर आरोप लगाते हुए कहा – कि, उनके पति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। अगर मेरे पति ने गलती की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस वालों को उसे पीटने का अधिकार नहीं था। मैं चाहती हूं कि, मामले में जो भी दोषी होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।

अस्पताल में बवाल 

मामला सामने आने के बाद धमतरी जिला अस्पताल में माहौल गरमा गया है। इस दौरान किसान और परिजन हुए आमने- सामने हो गए हैं। अस्पताल के सामने जमकर नारेबाजी और झूमाझटकी हुई। जिसके बाद पुलिस ने शांत कराया। किसानों के साथ करोड़ों की ठगी के आरोप में पुलिस ने रिमांड पर लिया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें