CG : वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूल गई युवती, जांच में ज... - CG Sandesh

CG : वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूल गई युवती, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है,जहां पंपहाउस क्षेत्र में रहने वाली राधीका साहू के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है,कि फांसी लगाने के दौरान उसने किसी को वीडियो कॉल किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरबा के 15 ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का नाम राधीका साहू था,जो बिलासपुर के किसी ब्युटी पार्लर में काम किया करती थी। बताया जा रहा है,कि राधीका कुछ दिन पहले ही कोरबा स्थित अपने घर पर आई हुई थी। पूछताछ में पता चला है,कि दोपहर के वक्त उसने किसी को वीडियो कॉल किया फिर फांसी के फंदे पर झूल गई। जिस वक्त उसने अपनी ईहलीला समाप्त की उस वक्त घर पर उसकी मां और बड़ी बहन मौजूद थी। परिजनों को भी समझ नहीं आ रहा है,कि आखिर ऐसी क्या वजह थी,कि राधीका ने फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया है, जहां पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश का पीएम कराया फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें