CG: नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे डिप्टी सीएम, चौपाल लगाकर... - CG Sandesh

CG: नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे डिप्टी सीएम, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.

सुकमाः छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर दौरे पर है. जहां उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. वहीं चौपाल लगाकर जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं भी सुनी.


इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि, बस्तर के लोगों तक हर सुविधाएं पहुंचाना साय सरकार और मोदी जी का संकल्प है. जवानों की भुजाओं की ताकत पर अब सभी सुविधाएं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों तक पहुंच रही. पहले इन्हें कोई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था. उन्होंने कहा, सरकार बिल्कुल भी गोली नहीं चलाना चाहती. सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत करने तैयार है पर शर्तें नहीं मानी जाएगी. माओवादी मुख्यधारा से जुड़ें. सरकार उन्हें पुनर्वास नीति का लाभ दिलाएगी.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाने से पहले जगरगुंडा के रायगुड़ेम में जवानों से मुलाकात की. इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन मौजूद थे. इसके बाद बाइक में सवार होकर बीहड़ इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मुलाकात की.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें