CG : 6 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल क... - CG Sandesh

CG : 6 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा

रायपुर। बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 4 लाख रुपए बालिका को प्रतिकर राशि देने को कहा गया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि 6 साल की बालिका 27 नवंबर 2022 की दोपहर 1.30 बजे अपने घर में खेल रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जदू उर्फ मिथुन बाघ (50 साल) ने अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 31 जनवरी 2023 को चालान पेश किया। अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान ने गवाहों के बयान, पुलिस की केस डायरी और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 20 साल कारावास से दंडित किया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें