CG : कुल्हाड़ी से मारकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या, आरोपी की तल... - CG Sandesh

CG : कुल्हाड़ी से मारकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी

बेमेतरा। जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अशोक निर्मलकर है। कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया।

इसके अलावा आरोपी द्वारा हत्या के बाद आग लगाने की भी योजना थी। क्योंकि घटनास्थल पर पेट्रोल व माचिस भी मिला। पुलिस को हत्या का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर है, जो वारदात के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं, मौके पर पहुंच कर पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की खोजबीन जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें