CG : बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत - CG Sandesh

CG : बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत

कोरबा। जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। घटना दीपका कुचेना मार्ग पर शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर घटना घटी है। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे की है।


बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के शिक्षक और स्टाफ थे। जो शादी कार्यक्रम में बरात दीपका शक्तिनगर गए हुए थे। देर रात वापस लौटते समय सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दिए गई। जहां आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जा रहा है कि कोरबा के खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी सुभम दीप 30 वर्षीय की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।


जिन्हें कोरबा की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के स्टाफ समेत परिजन और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंचे।


दीपका थाना में पदस्थ एएसआई खगेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही की गई। वहीं शव का पंचनामा कर उनके परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें