CG : होटल के बंद कमरे में लटकती मिली युवक की लाश, बदबू आने प... - CG Sandesh

CG : होटल के बंद कमरे में लटकती मिली युवक की लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा

धमतरी। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां शहर के बस स्टैंड स्थित होटल आशियाना के बंद कमरे एक युवक की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक युवक की पहचान किशोर कुमार वैष्णव निवासी खैर डंगनिया, बिलासपुर के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार किशोर बीते 1 अप्रैल को होटल आया था, वहीं होटल स्टाफ को आज होटल में बदबू आने के बाद होटल के कमरों की चेकिंग की गई, जिसके बाद कमरा नंबर 208 से युवक की लाश मिली है। सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें