CG : महुआ बीनने गए ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दो लोगों की म... - CG Sandesh

CG : महुआ बीनने गए ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत

बलरामपुर। जिले के वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गए थे, तभी एक लोनर हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया था और पिछले कुछ समय से इलाके में उत्पात मचा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।

वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अफसरों ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने या उसके विचरण क्षेत्र को सुरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें