news-details

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने महतारी सदन का किया भूमिपूजन

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने ग्राम संकरी में महतारी सदन भवन का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।

इस दौरान विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने कहा कि महतारी सदन भवन केवल भौतिक संरचना नहीं बल्कि महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महतारी सदन भवन महिलाओं की सुविधाओं के लिए बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत बसना पूर्व उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष मोहित कुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, सरपंच राजाराम भोई, सीईओ पीयूष ठाकुर, एसडीओ नयन प्रधान, जनपद इंजीनियर आंचल चंद्राकर, ठेकेदार मोनू खैरानी,फूलचंद पटेल, अरुण साहू, नरेश कुमार पटेल, भूपेंद्र साहू, हेमराज पटेल, गुणसागर पटेल, कमलेश दिवान, बलराम पटेल, मेदनी नायक, इमरान मेमन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें