CG: पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा मार्बल, छात्र घायल.  - CG Sandesh

CG: पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा मार्बल, छात्र घायल.

बलरामपुर: सोचिए आप क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे है और अचानक आप पर मार्बल गिर जाए. ये घटना घटी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में, जहां पढ़ाई के दौरान अचानक मार्बल गिरने से छात्र घायल हो गए. जिले का रघुनाथनगर शासकीय नवीन महाविद्यालय बदहाली की दास्तां बयां कर रहा है. महाविद्यालय के दीवाल में लगा मार्बल गिरने से एक छात्र और दो छात्राएं चपेट में आ गईं, जिनमें से एक छात्रा को गंभीर चोट आई है, वहीं दो बाल-बाल बचे.

बताया जा रहा है कि, रघुनाथनगर शासकीय नवीन महाविद्यालय में क्लासरूम में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान ये घटना घटी. इसके बाद घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए कॉलेज प्रबंधन ने वाड्रफनगर स्थित सिविल अस्पताल लाया.

बता दें कि कई साल बीत जाने के बाद पुराने अस्पताल बिल्डिंग में रघुनाथनगर का शासकीय नवीन महाविद्यालय संचालित है. आज की घटना जिम्मेदारों की आंख खोलने के लिए काफी है कि महाविद्यालय का संचालन या तो दूसरे भवन में किया जाए या फिर जिस भवन में संचालित है, उसकी अच्छे से मरम्मत कराई जाए. नहीं तो आगे भी खतरा बना रहेगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें