CG: सुशासन तिहार में युवक की डिमांड, ससुराल जाने के लिए युवक... - CG Sandesh

CG: सुशासन तिहार में युवक की डिमांड, ससुराल जाने के लिए युवक ने मांगा बाइक.

सरगुजा: छत्तीसगढ़ में साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है. इस दौरान गांवों और शहरों में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन कर रहे है. तो वहीं कुछ लोग अपनी डिमांड रख रहे है. सरगुजा जिले के मैनपाट में एक युवक ने शिविर में बाइक दिलाने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उसकी ससुराल और हॉट बाजार दूर है. उसे ससुराल और हाट बाजार जाने के लिए बाइक दिलाई जाए. यह आवेदन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सुशासन तिहार के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गांवों व शहरों में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं. सुशासन तिहार में मैनपाट ब्लॉक के कदनई पंचायत के युवक अजेश कुमार ठाकुर ने आवेदन देकर अपने लिए बाइक मांगी है, ताकि वह ससुराल और हॉट बाजार जा सके. आवेदन में संबंधित विभाग का नाम छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी लिखा गया है. यह आवेदन 10 अप्रैल को कदनई पंचायत के शिविर में जमा किया गया है.

आवेदक ने बताया कि, उसकी शादी नवानगर दरिमा के पास गांव में हुई है. बाजार भी दूर है, जहां जाने में दिक्कत होती है, इसलिए बाइक की मांग शासन से की है.
वहीं मामले में मैनपाट जनपद सीईओ कुबेर सिंह ने कहा कि ऐसा आवेदन मिला है. आवेदन को निराकरण के लिए भेजा जाएगा. हालांकि ऐसा कोई प्रावधान किसी योजना में नहीं है. आवेदन में तकनीकी त्रुटियां भी है. छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी नाम का कोई विभाग नहीं है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें