CG : महिला आरक्षक को अश्लील कमेंट करने वाले आरोपी के खिलाफ क... - CG Sandesh

CG : महिला आरक्षक को अश्लील कमेंट करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सूरजपुर। जिले में एक आदिवासी महिला आरक्षक के साथ छेड़खानी और अश्लील कमेंट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महबूल हसन उर्फ लोलो के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है,और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल करंजी पुलिस चौकी में पदस्थ महिला आरक्षक को दतीमा गांव का आरोपी महबूल आए दिन अश्लील कमेंट करता रहता था, जहां पांच दिन पूर्व महिला आरक्षक को ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार करने पर महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की थी, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें