रायपुर : मासुम बच्ची, महक यादव के हत्यारो को मिले फांसी की सजा, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन
रायपुर के जय स्तंभ चौक में आज दुर्ग के ऊरला क्षेत्र में हुए 6 वर्ष की अबोध बालिका महक यादव के साथ दुराचार के बाद हत्या कर देने की घटना की घोर निंदा करते हुए अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा मामले में सीबीआई जाँच करते हुए आरोपी को फाँसी की सजा देने की मांग की है.
प्रान्त मंत्री महेंद्र साव ने बताया कि 6 वर्षीय मासूम बेटी महक यादव के साथ नवरात्रि के पावन दिवस पर निमर्मता के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटना हुई है जो कि समाज के लिए अत्यंत निंदनीय है, यह घटना सोची समझी साजिश के तहत हुई है, अगर ऐसी क्रूर घटना पर कठोर दंड नही दिया जाएगा तो आगे भी समाज को या किसी भी परिवार को ऐसी भयावह घटना से जूझना पड़ेगा, लड़ना पड़ेगा. इसलिए हमारे संगठन द्वारा आज राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपते हुए महक यादव की हत्या की सीबीआई जाँच कर फाँसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि महक यादव को इंसाफ मिल सके.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें